AurangabadBreaking NewsKannadPolitics

कन्नड़-सोयगांव में अतिवृष्टि से किसानों का बड़ा नुकसान, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिलाया त्वरित मदद का आश्वासन

कन्नड़ /अशरफ़ अली 

कन्नड़-सोयगांव विधानसभा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हुई अतिवृष्टि ने किसानों पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। खड़ी फसलों का नुकसान, पशुधन की हानि, घरों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का नुकसान होने से किसान आर्थिक और मानसिक दोनों स्तरों पर कठिनाई में आ गए हैं।

इस गंभीर परिस्थिति की जानकारी देने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मा. ना. देवेंद्र फडणवीस से भेंट की गई। इस अवसर पर सांसद संदीपन पाटील भुमरे और विधायक संजना जाधव भी उपस्थित थे। बैठक में किसानों के नुकसान का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत कर तत्काल पंचनामा करने और किसानों को शासन के माध्यम से जल्द से जल्द उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पंचनामे कराकर किसानों को मदद पहुंचाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button