Breaking NewsJalnaMaharashtraPolitics

स्थानीय स्वराज चुनाव महायुति में ही होंगे – उपमुख्यमंत्री शिंदे का ऐलान

अतिवृष्टि प्रभावित किसानों और व्यापारियों को तात्कालिक मदद का आश्वासन

जालना/कादरी हुसैन

मुंबई में आयोजित शिवसेना पदाधिकारियों की बैठक में उपमुख्यमंत्री तथा नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आगामी स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव महायुति में ही लड़े जाएंगे। इस दौरान उन्होंने जालना जिले सहित राज्य के अतिवृष्टि प्रभावित किसानों और व्यापारियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

अतिवृष्टि का मुद्दा: पाचफुले और खोतकर ने सौंपा ज्ञापन

जालना शहर और जिले में हुई अतिवृष्टि से किसानों और नागरिकों को भारी नुकसान हुआ है। इस संदर्भ में विधायक अर्जुनराव खोतकर और शिवसेना शहर प्रमुख विष्णु पाचफुले ने उपमुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि फसलों, पशुधन, बागों, घरों और दुकानों को बड़ा नुकसान पहुँचा है। शहर के व्यापारियों की दुकानों में पानी भरने से करोड़ों का नुकसान हुआ। इस पर शिंदे ने आश्वासन दिया कि प्रभावितों के लिए तत्काल पंचनामा कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विष्णु पाचफुले की तत्परता से नागरिकों को राहत

16 सितंबर को जालना शहर में हुई मूसलधार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए थे। आपात स्थिति में शहर प्रमुख विष्णुभाऊ पाचफुले विधायक खोतकर के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ तुरंत मैदान में उतरे।
उन्होंने नागरिकों के लिए भोजन, रहने की सुविधा और विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सामग्री की व्यवस्था कर संकट की घड़ी में बड़ी राहत पहुंचाई। इस कार्य में जिला प्रमुख भाऊसाहेब घुगे, ए.जे. बोराडे और मेघराज (भैय्या) चौधरी सहित कई पदाधिकारियों ने योगदान दिया।

महायुति चुनाव का संकल्प

मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क परिसर में सावरकर भवन में हुई बैठक में शिंदे ने स्पष्ट कहा कि आगामी स्थानीय स्वराज चुनाव महायुति में ही होंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी दसरा मेळाव्यात बड़ी संख्या में उपस्थित रहें और महायुति को मजबूती प्रदान करें।
इस बैठक में विधायक अर्जुनराव खोतकर, भाऊसाहेब घुगे, विष्णुभाऊ पाचफुले, पंडित भुतेकर, शैलेश घुमरे और मेघराज चौधरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button