Breaking NewsMaharashtra

महाराष्ट्र में संभावित आपदा का खतरा, 27 से 29 सितंबर तक कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट घोषित

जालना/कादरी हुसैन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी के बाद महाराष्ट्र शासन के महसूल एवं वन विभाग ने 27 से 29 सितंबर के बीच राज्य के कई जिलों में भारी से अतिभारी वर्षा की आशंका जताई है। इसको देखते हुए मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और विदर्भ क्षेत्र में ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपत्कालीन कार्यकेंद्र (SEOC) ने सभी जिला प्रशासन को आपदा प्रबंधन हेतु पूरी तैयारी और नागरिकों को सतर्क करने के निर्देश दिए हैं।

कहां होगी ज्यादा बारिश

  • मध्य महाराष्ट्र व कोंकण : 27 से 29 सितम्बर के बीच कई स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा, खासकर 28 सितम्बर को स्थिति गंभीर हो सकती है।
  • विदर्भ : 27 सितम्बर को हल्की से मध्यम वर्षा, कुछ जगह भारी वर्षा की संभावना।
  • मराठवाड़ा : 26 से 29 सितम्बर तक हल्की से मध्यम वर्षा, वहीं 27 व 28 सितम्बर को कई जिलों में अतिभारी वर्षा का अंदेशा।

नागरिकों के लिए जरूरी सतर्कता

  • केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
  • नदियों, पुलों और जलमग्न रास्तों से दूर रहें।
  • बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे न जाएं।
  • बाढ़ संभावित व संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा से बचें।
  • आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी राहत केंद्र का उपयोग करें।
  • किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।

आपातकालीन संपर्क क्रमांक (चयनित जिले)

  • मुंबई : 1916 / 022-69403344
  • पुणे : 9370960061
  • ठाणे : 9372338827
  • रायगड : 8275152363
  • रत्नागिरी : 7057222233
  • कोल्हापुर : 02312-659232
  • लातूर : 02382-220204
  • धाराशिव : 02472-227301
  • सोलापुर : 0217-2731012
  • बीड : 02442-299299
  • अहमदनगर : 0241-2323844
  • परभणी : 02452-226400
  • नांदेड : 02462-235077
  • गडचिरोली : 07132-222031
  • पालघर : 02525-297474
  • सिंधुदुर्ग : 02362-228847
  • सातारा : 02162-232349

राज्य स्तरीय आपदा नियंत्रण कक्ष (24×7):
022-22027990, 022-22794229, 022-22023039, 9321587143

👉 राज्य सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और आपात स्थिति में तुरंत जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button