भोकरदन में बारिश के बीच CO गजानन तायडे ने खुद किया राहत अभियान

भोकरदन/करीम लाला
भोकरदन शहर में शनिवार रात अचानक हुई जोरदार बारिश ने कई वार्डों की स्थिति बिगाड़ दी। रफीक कॉलनी, मल्लीनगर और मुख्य मार्केट समेत कई क्षेत्रों में दुकानों और घरों में पानी भर गया। अचानक आई इस आपदा ने नागरिकों को भारी परेशानी में डाल दिया।
CO गजानन तायडे ने दिखाई तत्परता
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद के मुख्य अधिकारी CO गजानन तायडे ने अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। रात लगभग 2 बजे ही उन्होंने अग्निशमन दल के रईस कादरी और कर्मचारियों के साथ पूरे शहर का दौरा किया।

CO तायडे ने पानी भरे क्षेत्रों का निरीक्षण किया और तुरंत कर्मचारियों को निर्देश देते हुए गलियों और दुकानों से पानी निकालने की व्यवस्था करवाई। उनकी सक्रियता और नेतृत्व ने नागरिकों को राहत दी, जबकि दुकानदारों ने कहा कि जब सभी सो रहे थे, तब CO तायडे और उनकी टीम पानी निकालने में जुटी हुई थी।

मौसम विभाग का रेड अलर्ट
उधर मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जलना और औरंगाबाद जिलों में अगले 3 दिनों तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार रात को ही इस अलर्ट की झलक भोकरदन में देखने को मिली, जब कई मोहल्लों और बाजारों में पानी घुसकर लोगों को परेशानी हुई।
इस पूरी घटना से स्पष्ट संदेश मिलता है कि “असली अधिकारी वही है जो संकट की घड़ी में जनता के बीच खड़ा हो”।
