AurangabadBreaking News

औरंगाबाद में भारतीय दलित पैंथर द्वारा गौतम बुद्ध जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई

औरंगाबाद – भारतीय दलित पैंथर की ओर से तथागत भगवान गौतम बुद्ध की 2569वीं जयंती फुले नगर बुद्ध विहार में खीर वितरण कर श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह 8:30 बजे सुभेदार रामजी नगर में महिलाओं को साड़ी वितरित की गई तथा भोजनदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसके पश्चात गौतम नगर विहार में सामूहिक वंदना ली गई और खीर वितरण कर बुद्ध जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध की प्रतिमा को दीप, धूप और फूलों से सजाकर अभिवादन के साथ की गई।

इस अवसर पर पैंथर नेता मा. लक्ष्मण दादा भुतकर ने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धम्मपाल दांडगे, दशरथ कांबळे, समाधान कस्तुरे, उत्तम डोंगरे, राजेंद्र नवतुरे, योगेश जुमडे, राजकुमार कांबळे, शरीफ लाला, अहमद पठान, शेख मोहसिन, सुभद्रा कासारे, देवशाली झीने, पार्वतीबाई घोरपडे, कलावती गवळी, मंगल साळवे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button