Breaking NewsJalna

करजगांव ग्रामपंचायत से आरओ पानी, स्मशानभूमि की सुरक्षा दीवार और अन्य विकास कार्यों की मांग

भोकरदन/करीम लाला 

करजगांव निवासी संतोषराव बोरसे ने ग्रामपंचायत करजगांव (तालुका भोकरदन, जिला जालना) को एक निवेदन सौंपकर गाँव की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामपंचायत शासन को ठोस प्रस्ताव भेजकर उनका उचित रूप से पालन करे, ताकि गाँव के नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण हो सके।

मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

  1. जिजाऊ सृष्टी प्रकल्प को सरकारी जमीन और निधि उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन एवं शासन से पत्रव्यवहार कर जमीन मापनी कराई जाए।
  2. जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय परिसर में फेवर ब्लॉक लगाए जाएँ और अधूरे छोड़े गए कार्य जैसे शौचालय, मूत्रालय तथा कक्ष मरम्मत जल्द पूरे किए जाएँ।
  3. हिंदू समाज की स्मशानभूमि के लिए सुरक्षा दीवार और सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएँ।
  4. बौद्ध समाज की स्मशानभूमि को भी सुरक्षा दीवार और सौंदर्यीकरण की सुविधा मिले।
  5. मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान के लिए सुरक्षा दीवार और सुशोभीकरण का कार्य किया जाए।
  6. ग्रामपंचायत कार्यालय परिसर की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण हेतु सुरक्षा दीवार बनाई जाए।
  7. गाँव में कई जगह नलों में पानी का दबाव कम है। इस पर नियोजन कर सभी घरों तक पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए और नागरिकों को आरओ पानी मुहैया कराया जाए।
  8. गाँव में आने वाले सभी रास्तों की दयनीय स्थिति को देखते हुए उनकी मरम्मत हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जाए।
  9. सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4(1)(क)(ख) एवं धारा 5(1)(2) का ग्रामपंचायत कार्यालय में पालन सुनिश्चित किया जाए और संबंधित जानकारी अद्यतन रखी जाए।

संतोष बोरसे ने कहा कि यदि इन मांगों पर समय पर कार्यवाही नहीं की गई तो ग्रामवासियों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ेगा। इसलिए शासन-प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देकर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button