Breaking NewsJalna

जनजीवन संकट में, बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता की अपील

जालना/कादरी हुसैन

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जनजीवन संकट में है। घरों का नुकसान, फसल की तबाही, पीने के पानी की कमी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते नागरिकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मुश्किल समय में राज्य सरकार ने नागरिकों, संस्थाओं और सामाजिक संगठनों से बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए ‘एक हाथ मदद का’ अभियान के तहत सहयोग का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री सहायता कोष (Chief Minister’s Relief Fund) और धर्मदाय अस्पताल सहायता प्रकोष्ठ (Charitable Hospital Help Desk) के माध्यम से बाढ़ प्रभावितों को आर्थिक सहायता, दवाइयाँ, आवश्यक वस्तुएँ और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

आप मदद कैसे कर सकते हैं:

  • आर्थिक योगदान सीधे मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करें।
  • जीवनोपयोगी वस्तुएँ, खाद्य सामग्री, दवाइयाँ या अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान करें।
  • नीचे दिए गए QR कोड से सीधे फंड में योगदान दें।

बैंक विवरण:

  • खाते का नाम: Chief Minister’s Relief Fund
  • खाता संख्या: 10972433751
  • IFSC कोड: SBIN0000300

संपर्क:

  • डॉ. सोपान विक्रम चव्हाण, अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सहाय्यता निधी व धर्मदाय रुग्णालय मदत कक्ष – 9970336111
  • संतोष कांबळे, समाजसेवा अधिक्षक – 7387389600

जीवनोपयोगी वस्तुएँ या अन्य सामग्री के लिए, अपने जिले के मुख्यमंत्री सहायता कोष प्रकोष्ठ, जिलाधिकारी कार्यालय से संपर्क करें।

राज्य के साथ खड़े होने और बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का यह समय है। छोटा सा सहयोग भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। आइए, मिलकर महाराष्ट्र के लिए एक सहायता का हाथ बढ़ाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button