Breaking NewsJalnaParbhani

परभणी-जालना रेल यात्रियों के लिए खुशखबर: विशेष गाड़ी अब हर दिन

जालना/कादरी हुसैन

जालना और परभणी के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दक्षिण मध्य रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए परभणी-जालना-परभणी के बीच चल रही विशेष गाड़ी संख्या 07663/07664 को अब प्रतिदिन चलाने का फैसला किया है।

यह ट्रेन, जो पहले 20 सितम्बर से सप्ताह में केवल चार दिन (मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार) चल रही थी, अब 2 अक्टूबर 2025 से सप्ताह के सातों दिन नियमित रूप से चलेगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी।

📌 गाड़ी समय सारणी

🚆 गाड़ी संख्या 07663 (परभणी – जालना)

  • परभणी प्रस्थान : सुबह 07:10
  • परतूर आगमन/प्रस्थान : 08:29 / 08:30
  • जालना आगमन : 09:30

🚆 गाड़ी संख्या 07664 (जालना – परभणी)

  • जालना प्रस्थान : शाम 17:30
  • परतूर आगमन/प्रस्थान : 18:15 / 18:16
  • परभणी आगमन : रात 20:00

रेल प्रशासन का मानना है कि इस निर्णय से यात्रियों को भीड़भाड़ और असुविधा से बड़ी राहत मिलेगी तथा जालना-परभणी के बीच रेल सेवा और अधिक सुगम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button