Breaking NewsCrime NewsMaharashtra

अहमदनगर में खून से सनी हैवानियत! ज़मानत पर छूटा खूनी बना दरिंदा — 15 वर्षीय छात्रा पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, हालत नाज़ुक!

अहमदनगर/प्रतिनिधि 

अहमदनगर शहर के सावेडी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक 15 वर्षीय छात्रा पर जमानत पर रिहा हुए अपराधी ने चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने छात्रा को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर सावेडी उपनगर के भिस्तबाग इलाके में इस्कॉन मंदिर के पास स्थित अपने किराए के कमरे में ले गया। वहां उसने धारदार चाकू से छात्रा पर कई बार वार किए। हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

यह घटना शनिवार सुबह लगभग 11 बजे की है। आरोपी की पहचान महेश माणि भेटे के रूप में हुई है, जो अहमदनगर के ढवण वस्ती क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़ित छात्रा सावेडी उपनगर के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रही थी।

बताया जाता है कि आरोपी इस्कॉन मंदिर के पास एक किराए के कमरे में अकेला रहता था। घटना के दौरान जब उसने लड़की पर हमला किया, तो उसकी चीख-पुकार सुनकर पास के कमरे में रहने वाले व्यक्ति ने खिड़की से देखा कि आरोपी लड़की के गले पर चाकू चला रहा है। उसने तुरंत दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तब छात्रा वहां से भागने में सफल रही। आरोपी भी उसके पीछे चाकू लेकर दौड़ा, लेकिन आसपास के लोग इकट्ठा हो जाने से वह मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आरोपी पहले भी गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। उसने अपनी पत्नी और ससुर की हत्या के मामले में सजा काटी थी और कुछ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। अब उसने फिर एक नाबालिग छात्रा पर हमला कर पूरे शहर को दहला दिया है।

इस घटना से स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button