महाराष्ट्र एसटी बसों की सटीक जानकारी अब ‘आपली एसटी’ ऐप से मिलेगी — दसरा के शुभ मुहूर्त पर हुआ लोकार्पण

औरंगाबाद/प्रतिनिधि
महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडळ (एमएसआरटीसी) से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यात्रियों को यह जानने के लिए डेपो या बस स्टॉप पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा कि एसटी बस कब आने वाली है।
अब यह जानकारी उन्हें अपने मोबाइल पर ही मिलेगी। ‘आपली एसटी’ नामक नए मोबाइल ऐप के माध्यम से हर बस स्टॉप पर बस का अचूक लोकेशन और आगमन समय पता चल सकेगा।
यह नया ऐप दसरा के शुभ अवसर पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के हाथों लॉन्च किया गया। ‘रोजमाल्टा ऑटोटेक लिमिटेड’ कंपनी के सहयोग से विकसित इस ऐप के जरिए एमएसआरटीसी की बस सेवाएं और भी सुगम, सुरक्षित और भरोसेमंद बनेंगी, ऐसा दावा एसटी महामंडळ की ओर से किया गया है।
अब यात्री इस ऐप के माध्यम से बस का रियल-टाइम ट्रैकिंग, अनुमानित समय और मार्ग की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे, जिससे यात्रा में लगने वाला इंतजार काफी हद तक कम होगा।
