कन्नड में अथरभाईजी की शहराध्यक्ष पद पर नियुक्ति, राष्ट्रवादी कांग्रेस में उत्साह का माहौल

कन्नड/अशरफ़ अली
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार की मंजूरी से, जिल्हा अध्यक्ष एवं विधायक सतीशभाऊ चव्हाण के आदेशानुसार, विधायक नितीन पाटील, राष्ट्रवादी नेता और नगराध्यक्ष संतोषभाऊ कोल्हे, अल्पसंख्यक जिल्हा अध्यक्ष अहमद अली भैय्या मेंबर तथा पार्टी निरीक्षक दिलीप पाटील बनकर के मार्गदर्शन में पूर्व नगरसेवक अथरभाईजी उर्फ अजमल खां कादर खां की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कन्नड शहराध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है।
उनकी नियुक्ति से कन्नड शहर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक शक्ति और अधिक सुदृढ़ होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं और जनसामान्य में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता वर्ग का विश्वास है कि अथरभाईजी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की जनसंपर्क और सेवा भावना और अधिक मजबूत होगी।
