Breaking NewsKannad

कन्नड में कल्याण मागासवर्गीय नागरी सहकारी पतसंस्था का भव्य उद्घाटन संपन्न

कन्नड/अशरफ़ अली 

दिनांक 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को चालिसगाव रोड, संगम डेअरी के पास स्थित कल्याण मागासवर्गीय नागरी सहकारी पतसंस्था मर्यादित का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह का उद्घाटन भाजपा नेता एवं उद्योजक मनोज भाऊ पवार के शुभ हस्ते रिबन काटकर और दीप प्रज्वलन करके किया गया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में मनोज भाऊ पवार ने कहा कि यह पतसंस्था समाज के सामान्य वर्गों को आर्थिक मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक उद्योजक के रूप में वे संस्था को भविष्य में हरसंभव सहायता और सहयोग प्रदान करेंगे।

समारोह में संस्था की ओर से  मनोज भाऊ पवार का मानपत्र देकर विशेष सत्कार किया गया, जिसके लिए संस्था के अध्यक्ष  प्रदीप भाऊ चिकसे ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन अरविंद पदमे ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में शिंदे गट के पूर्व नगरसेवक डॉ. सदाशिव पाटील, पूर्व नगरसेवक कवडे काका, श्री राजेंद्र गव्हाणे,  मनोज पवार, श्रीमती नियतीताई गायकवाड, खरेदी-विक्री संघ के साईनाथ भाऊ आल्हाड, भाजपा युवा मोर्चा तालुका अध्यक्ष पवन भाऊ ठाकूर,  याकुब भाई,  हेमंत शर्मा,  अरुण भाऊ बोडखे सहित कई प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।

संचालक मंडल में  प्रदीप रामलाल सेक्सी, सौ. पायल दीपक चिकसे,  फुलसिंग आसाराम घटुरसिंग, सौ. राणी प्रदीप चिकसे,  सचिन रामदास निंभोरे,  चंदन कचरू बिरसोणे, दीपक रामदास चिकसे, सतीश भीमराव पदमे,  बाळासाहेब लवकुश सुरे, तौसीफ आसिफ खान पठाण और संतोष रमेश सुदंडा शामिल हैं।

इस अवसर पर श्री चंदन बिरसोणे,  सागर सोनवणे,  फुलसिंग घटूसिंग,  देवानंद घटुरसिंग,  संतोष पुसे,  संजय गंगवाल, अशोक घटूसिंग और भावलाल चिकसे ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, एकता और सामाजिक समर्पण से ओतप्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button