AurangabadBreaking NewsKannadPolitics

कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्तार खान जब्बार खान कन्नड़ शहर अल्पसंख्यक अध्यक्ष नियुक्त

कन्नड़/अशरफ़ अली

कांग्रेस पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत कन्नड़ शहर में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कन्नड़ के पूर्व विधायक नामदेवराव पवार, अल्पसंख्यक जिल्हा अध्यक्ष अनीस पटेल और कन्नड़ शहर अध्यक्ष असद खान के मार्गदर्शन में मुख्तार खान जब्बार खान को कन्नड़ शहर अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति कांग्रेस संगठन में अल्पसंख्यक वर्ग के सशक्त प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखकर की गई है। मुख्तार खान जब्बार खान लंबे समय से समाजसेवा और पार्टी कार्य में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पार्टी नेतृत्व ने उनके कार्यकुशलता, समाजसेवी दृष्टिकोण और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की घोषणा के बाद कन्नड़ शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी व्यक्त की और मुख्तार खान का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्तार खान की नियुक्ति से कन्नड़ शहर में कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। स्थानीय मुद्दों के समाधान और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने के लिए वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, शहर पदाधिकारी और कांग्रेस के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने नव-नियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button