कांग्रेस ने झुणका-भाकर खाकर मनाई दिवाली, राज्य सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

लोणार/फिरदोस खान पठान
बुलढाणा जिले के लोणार में आज (20 अक्टूबर 2025) कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवाली के अवसर पर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कमेटी की ओर से बस स्टैंड परिसर में झुणका-भाकर खाकर “शेतकऱ्यांची काळी दिवाळी” (किसानों की काली दिवाली) आंदोलन किया गया।
यह आंदोलन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन दादा सपकाळ के आदेश और बुलढाणा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक राहुल भाऊ बोंद्रे के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण दादा घुमरे और प्रदेश सरचिटणीस श्याम उमाळकर ने किया।
इस अवसर पर बुलढाणा जिला कांग्रेस सरचिटणीस राजेश मापारी, पूर्व नगराध्यक्ष भूषण मापारी, जिला सरचिटणीस कलीम खान, ओबीसी सेल जिलाध्यक्ष प्रा. गजानन खरात, सेवा दल प्रदेश प्रमुख शैलेश बाविस्कर, पूर्व कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापती केशवराव फुके, नंदकिशोर बोरे, ज्ञानेश्वर चिभडे, प्रदीप संचेती सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में किसान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। दिवाली जैसे त्यौहार के दौरान भी सरकार की ओर से कर्जमाफी, आर्थिक मदद या कोई ठोस राहत नहीं दी गई है। पावस (बारिश) के कारण फसलों का नुकसान, बढ़ती कर्जबाजी और घटते कृषि उत्पाद दरों ने किसानों को कंगाल बना दिया है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और किसानों ने प्रतीकात्मक रूप से झुणका-भाकर खाकर किसानों के संघर्षपूर्ण जीवन का संदेश दिया और राज्य सरकार की “निष्क्रिय” नीतियों पर तीव्र नाराज़गी जताई।
इस अवसर पर माजी शहराध्यक्ष नितीन शिंदे, माजी नगरसेवक संतोष मापारी, प्रा. सुदन कांबळे, शेख करामत गुलाब, शेख रऊफ महेबूब, दौलत मानकर, सतीश राठौड, रमजान परसुवाले, शेख असलम, युवक कांग्रेस शहराध्यक्ष विकास मोरे, गफ्फार कुरेशी, माजिद कुरेशी, भरत राठौड, तारीख खान, एजाज खान, शाम राऊत, गजानन मापारी, शेख सज्जाद, शुभम चाटे, शंकर कोकाटे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
