AurangabadBreaking NewsCrime News
दीपावली की रात औरंगाबाद में खूनी खेल! – दो दोस्तों ने युवक विपुल चाबुकस्वार की पुल के नीचे चाकू से की बेरहमी से हत्या, CCTV में पूरी वारदात कैद

औरंगाबाद/प्रतिनिधि
औरंगाबाद में जहां एक ओर दीपावली की रात आसमान फटाकों की रोशनी से जगमगा रही थी, वहीं दूसरी ओर रामनगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर ने पूरे शहर को हिला दिया। विपुल चाबुकस्वार नामक युवक की उसके ही दो दोस्तों ने उड्डाण पुल के नीचे बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष चौतमल और सुबोध देहाडे को गिरफ्तार कर लिया है।
मुकुंदवाडी पुलिस थाने में देर रात तक हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी रही। दीपावली जैसी खुशियों भरी रात खून से रंग जाने से औरंगाबाद शहर में सनसनी मच गई है।
