भोकरदन: जनविकास शिक्षण संस्था में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रिपोर्ट: करीम लाला

भोकरदन: जनविकास शिक्षण संस्था में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजाभाऊ देशमुख ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का पूजन कर ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के छात्रों ने मान्यवरों को पथ संचलन के माध्यम से सलामी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने भाषण, देशभक्ति गीतों पर नृत्य और गायन, कवायतें तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में विशेष प्रावीण्य प्राप्त करने वाले और लोकमत टाइम्स कैंपस क्लब की ओर से जालना जिले में देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीबीएसई माध्यम के विद्यार्थियों का सम्मान राजाभाऊ देशमुख एवं अन्य अतिथियों के हाथों किया गया।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्षा मंजुषाताई देशमुख, संचालक तुषार पाटिल, विद्यालय के प्राचार्य, पालक, संस्था के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
