AurangabadBreaking News

औरंगाबाद में समाजसेवी कुंदन लाटे पर जानलेवा हमला — भारतीय दलित पैंथर संगठन ने जताया तीव्र आक्रोश, हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

औरंगाबाद/प्रतिनिधि 

जालना शहर से लौट रहे समाजसेवी कुंदन दिनकर लाटे पर 7 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि के बाद साउथ सिटी सिडको-वाळूज मेन रोड पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। इस घटना में लाटे की कार पर पत्थरबाजी की गई और हॉकी स्टिक से जोरदार प्रहार किए गए। अचानक हुए इस हमले में वाहन को नुकसान हुआ, जबकि कुंदन लाटे किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर निकलने में सफल रहे।

कुंदन लाटे ने बताया कि हमलावरों ने अपने चेहरों पर काले रूमाल बांध रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। उनके पास हथियार और बंदूकें भी थीं। यह हमला आधी रात के करीब हुआ।

घटना को पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस पर भारतीय दलित पैंथर संगठन ने तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस आयुक्त कार्यालय में निवेदन प्रस्तुत किया है।

संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण भुतकर ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो भारतीय दलित पैंथर लोकतांत्रिक तरीके से तीव्र आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान कोई भी अनुचित घटना घटी तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस निवेदन पर धम्मापाल दांडगे, भीमराव गाडेकर, अहमद पठाण, संजय सरोदे, नदीमुद्दीन काजी समेत अन्य पदाधिकारी के हस्ताक्षर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button