भोकरदन-जाफराबाद विधानसभा में बसपा की बैठक संपन्न, नगर परिषद की सभी सीटों पर स्वबल पर लड़ने का फैसला

भोकरदन/करीम लाला
भोकरदन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें नगर परिषद की सभी सीटों पर पार्टी की ओर से स्वबल पर चुनाव लड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के साक्षात्कार भी लिए गए। बैठक का मार्गदर्शन भोकरदन विधानसभा इंचार्ज रमेश उबाळे, विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव हिवाळे और रणजीत हिवाळे ने किया।
कार्यक्रम में बसपा नेता दिलीप हिवाळे, बनकर साहब, तथा भोकरदन शहराध्यक्ष करीम मोइन कादरी (करीम लाला) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा विनायक जिने, मुकुंद मुळे, जयधव, कृष्णा घोरपडे, आकाश वेलदोळे, राहुल वरशीळ, ज्ञानेश्वर हिवाळे सहित अन्य कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए।
यह बैठक अत्यंत उत्साहपूर्ण और सफल रही। बसपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भोकरदन-जाफराबाद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी अपनी संगठनात्मक शक्ति को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
