Breaking NewsKannad

अतिवृष्टि से प्रभावित किसान रेयाज खान पठान को मिला मुआवजा, शिवसेना उपतालुका प्रमुख दशरथ राठोड़ के प्रयासों से हुई मदद

कन्नड़/अशरफ़ अली 

गराडा गांव में दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को हुई अतिवृष्टि के कारण किसान रेयाज खान रऊफ पठान की भैंस बाढ़ में बह गई थी। घटना के बाद उन्होंने तत्काल बिलाल शेख, अकिल पठान और शकील चाचा के साथ संबंधित अधिकारियों को फोन द्वारा सूचना दी।

सूचना मिलते ही शिवसेना के उपतालुका प्रमुख दशरथ भाऊ राठोड़ ने स्वयं पहल करते हुए अधिकारियों से संपर्क साधा और 28 अक्टूबर 2025 को मौके पर पंचनामा करवाया। उन्होंने लगातार संबंधित विभाग से संपर्क में रहकर प्रभावित किसान के लिए मुआवजे की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

उनके प्रयासों से आज रेयाज खान रऊफ पठान को ₹37,500 की सहायता राशि प्रदान की गई। किसान रेयाज खान पठान ने इस सहयोग के लिए शिवसेना उपतालुका प्रमुख दशरथ भाऊ राठोड़ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी है, क्योंकि समय पर कार्रवाई से पीड़ित किसान को न्याय और राहत दोनों मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button