औरंगाबाद : हर्सुल में अतिक्रमण के विरोध में नागरिकों का आमरण अनशन शुरू, शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने दिया समर्थन

औरंगाबाद/प्रतिनिधि
हर्सुल क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने आज आमरण अनशन की शुरुआत की। इस आंदोलन को शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूरा समर्थन दिया गया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेख युसूफ भैय्या अनशन स्थल पर पहुंचे और नागरिकों की मांगों का समर्थन व्यक्त किया।
अनशन के दौरान कांग्रेस के पूर्व नगरसेवक यूनुस पटेल, बाळू अवताडे, जावेद पटेल सहित हर्सुल के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अनीस पटेल, शेख कैसर बाबा, सलीम खान, सैय्यद फैयाजुद्दीन ने भी अनशन स्थल पर पहुँचकर नागरिकों को समर्थन दिया और उनकी समस्याएँ सुनीं।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि हर्सुल क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को त्वरित प्रभाव से हटाया जाए और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था नियमित की जाए।
