Breaking NewsJalna

जालना के चमड़ा बाजार स्थित लोधी मोहल्ला में दो गुटों में भिड़ंत और पथराव; पुलिस ने हालात काबू में किए, आरोपियों की तलाश जारी

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर के चमड़ा बाजार स्थित लोधी मोहल्ला क्षेत्र में गुरुवार रात करीब नौ बजे दो गुटों के बीच अचानक तनाव भड़क उठा, जिसके बाद मारपीट और पथराव की गंभीर घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि शुल्‍कार को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में तूल पकड़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

घटना के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया था। पथराव के कारण राहगीरों और आसपास के नागरिकों में दहशत फैल गई। स्थिति बिगड़ते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हालात पर नियंत्रण पाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों गुटों के बीच पुराना विवाद था, जो गुरुवार रात फिर उभर आया और देखते ही देखते झगड़ा मारपीट व पथराव में बदल गया। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

घटना के बाद लोधी मोहल्ला और आसपास के इलाकों में तनाव का वातावरण बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button