Breaking NewsCrime NewsJalna

भवानीनगर जालना हत्या प्रकरण के दो और आरोपी गिरफ्तार – पोलीस ठाणे कदीम जालना की कार्रवाई

जालना/कादरी हुसैन

पोस्टे कदीम जालना क्षेत्र में दिनांक 15/11/2025 को गाड़ी जलाने के विवाद के चलते सागर भगवान आगलावे (18 वर्ष), निवासी भवानीनगर, जालना पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। इस संबंध में सागर की माता रुखमनबाई आगलावे, निवासी भवानीनगर, जालना की शिकायत पर 21/11/2025 को पोस्टे कदीम जालना में अपराध क्रमांक 489/2025, धारा 103(1), 109, 115(2), 352 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।

दिनांक 22/11/2025 को उपचार के दौरान सागर की मृत्यु हो गयी। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे।

इसी क्रम में दिनांक 28/11/2025 को सपोनी आरती जाधव को गुप्त सूचना मिली कि मामले का फरार आरोपी
(3) मदनसिंग जिवनसिंग राजपूत (55 वर्ष), व्यवसाय – मिस्त्री, निवासी लोधी मोहल्ला, जालना
लोधी मोहल्ला क्षेत्र में छिपा हुआ है। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उसी दौरान एक अन्य फरार आरोपी
(4) विजय गजानन बोडखे
के जामवाडी शिवार क्षेत्र में अपनी पहचान छुपाकर घूमने की सूचना मिली। पुलिस पथक तुरंत रवाना होकर वहां पहुँचा और उसे भी पकड़कर गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई मा. पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार बंसल, मा. अपर पुलिस अधीक्षक श्री आयुष नोपानी, तथा मा. उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री कुलकर्णी के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक श्री जनार्धन शेवाळे, सहाय्यक पुलिस निरीक्षक आरती जाधव, पोना बाबा गायकवाड, पुलिस अमलदार विलास राऊत और नंदकीशोर टेकाळे द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button