जालना: सदर बाजार डीबी पथक की सफल कार्रवाई : घरफोड़ीनुमा चोरी का पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख रुपये का माल बरामद

जालना/कादरी हुसैन
दिनांक 25 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत सदर बाजार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दो से अधिक अपराधों में शामिल रेकॉर्ड वाले आरोपियों पर प्रतिबंधक कार्रवाई जारी थी। इसी दौरान कुल 17 संदिग्धों को थाने लाकर उनकी पूछताछ और कार्रवाई की जा रही थी।
उसी समय उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी को एक गुप्त, विश्वसनीय और तकनीकी माहिती प्राप्त हुई कि प्रतिबंधक कार्रवाई के लिए लाए गए आरोपी —
- दिवासिंह उर्फ हयामसिंह कलानी
- लल्लूसिंह जिलेसिंह कलानी, निवासी गुरुगोविंदसिंह नगर
ने अपने साथी - अभिषेक लक्ष्मीनारायण शर्मा, निवासी अग्रसेन नगर
के साथ मिलकर गायत्रीनगर स्थित दुर्गाप्रसाद राधाकिशन जोशी के घर में 16/11/2025 की रात से 17/11/2025 की सुबह के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
जोशी परिवार के घर खाली होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने घर में सेंध लगाई और लगभग 1,50,000 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने व नगदी चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में सदर बाजार पुलिस स्टेशन में गु. र. नं. 973/2025 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पुलिस हवालदार कावळे को सौंप दी गई थी।
पूछताछ के दौरान आरोपी पहले गोलमोल जवाब देते रहे, लेकिन बाद में विश्वास में लेकर की गई गहन पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि चोरी की वारदात उन्होंने मिलकर की थी।
तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और पीसीआर रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने चोरी का माल छुपाने के स्थान की जानकारी दी। मौके पर पंचों की मौजूदगी में—
- सोने-चांदी के आभूषण (मूल्य ₹5,20,000)
- वारदात में उपयोग की गई मोटरसाइकिल (मूल्य ₹80,000)
— कुल ₹6,00,000 रुपये का मुद्देमाल बरामद किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में तथा पुलिस निरीक्षक संदीप भारती के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में डीबी पथक के इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा —
पो.उ.नि. शैलेश म्हस्के,
पो.उ.नि. सचिन सानप,
पो.हे.को. जगन्नाथ जाधव,
पो.हे.को. कावळे,
पो.हे.को. सचिन चौधरी (साइबर),
पो.हे.को. पटेल,
पो.र्की मुंजाळ,
पो.कों दुर्गेश गोफणे,
पो.को. गणेश तेजनकर,
पो.कों धनंजय लोंढे,
पोकों शेख,
पो.को. कटकम,
तथा वाहन चालक कल्पेश पाटिल।
डीबी पथक की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से घरफोड़ीनुमा वारदात का पर्दाफाश हुआ और चोरी गया लाखों का सामान बरामद कर अपराधियों को कानून के कठघरे में खड़ा किया गया।
