Breaking NewsKannad

ग्राम पंचायत अंधानेर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर विनम्र अभिवादन

कन्नड़/अशरफ़ अली 

ग्राम पंचायत अंधानेर में आज भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान सामाजिक सुधारक, प्रज्ञासूर्य, बोधिसत्व, परमपूज्य महामानव व भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके स्मारक पर पुष्पहार अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच श्री अशोकराव दाबके ने की। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी एम.डब्ल्यू. पगारे, ग्राम पंचायत सदस्य कैलास मालकर, संदीप गायकवाड, विलास वाघ, कारभारी नेवगे, कारभारी सोनवणे, संजय शेठ, पांडे, अहमद मेंबर, अशोक नेवगे, आसिफ मिस्त्री, पंढरीनाथ नेवगे, शंकर सातदिवे, रामदास सातदिवे, गौतम सातदिवे, उत्तम वाघ, वाल्मीक वाघ, ताराचंद चव्हाण, नवनाथ रहाणे, संतोष सातदिवे, पवन तोडावत, विनोद गायकवाड, विकास काळे सहित कई ग्रामस्थ उपस्थित थे।

महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर डॉ. आंबेडकर को विनम्र अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button