Breaking NewsKannad
कलंगी गांव की बंद बस सेवा फिर शुरू होगी, पंचायत प्रतिनिधियों ने की पहल

कन्नड़/अशरफ़ अली
कन्नड़ बसस्थानक पर आज स्थानीय प्रतिनिधियों ने आगार प्रमुख से मुलाकात कर कलंगी गांव की बंद पड़ी बस सेवा को तुरंत शुरू करने की मांग रखी। लंबे समय से बंद इस बस व्यवस्था के कारण ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
प्रतिनिधियों ने बताया कि कन्नड़–सोयगांव विधानसभा की विधायक सौ. संजनाताई जाधव से इस विषय पर चर्चा करवायी गई, जिसके बाद विधायक जाधव ने तुरंत बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। उनके हस्तक्षेप के बाद आगार प्रमुख ने आश्वासन दिया कि बस सेवा कल से निर्धारित समय अनुसार पुनः शुरू की जाएगी।
आगार प्रमुख ने अपील करते हुए कहा कि सभी माता-भगिनी और ग्रामस्थ अपने-अपने गांवों के निर्धारित टाइमटेबल के अनुसार बस का लाभ उठाएं। ग्रामीणों ने बस सेवा बहाल होने पर संतोष व्यक्त किया।
