Breaking NewsJalna

जालना में राहत सोशल ग्रुप का 24वां सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न — 14 जोड़ों ने की नई जिंदगी की शुरुआत

जालना/कादरी हुसैन

राहत सोशल ग्रुप जालना द्वारा आयोजित 24वां मुस्लिम सामूहिक विवाह समारोह आज सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक आयेशा लॉन्स, उर्दू हाईस्कूल के पीछे, कदीम जालना में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह काज़ी सय्यद अब्दुल वहीद और काज़ी सय्यद अयाज़ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता चौधरी क्लॉथ सेंटर जालना के नसीम चौधरी ने की।

24 वर्षों में 1200 से अधिक परिवारों की मदद — सांसद डॉ. कल्याण काले
सांसद डॉ. कल्याण काले ने कहा कि राहत सोशल ग्रुप जालना का यह सामाजिक अभियान अत्यंत प्रेरणादायक है। संस्था ने अब तक 600 से अधिक लड़कों और 600 से अधिक लड़कियों के विवाह कराकर लगभग 1200 परिवारों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया है, जो समाज में एक मिसाल है।

सादगीपूर्ण विवाह इस्लामी परंपरा — पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर
पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्जुन खोतकर ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच सामूहिक विवाह किसी वरदान से कम नहीं हैं। इस्लाम सादगीपूर्ण विवाह को महत्व देता है, और राहत सोशल ग्रुप इसी सिद्धांत पर चलते हुए जरूरतमंद युवाओं की बड़ी मदद कर रहा है।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में सांसद डॉ. कल्याण काले, विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर, इक़बाल पाशा, रशीद पहलवान, नसीम चौधरी, अय्यूब खान, इनायत मामू, बदर बिन सालम बिन समिदा चाऊस, विष्णु पाचफुले, मोहन इंगळे, राजू भाऊ देशमुख, डॉ. शकील अहमद खान, संजय मुथा, गणेश सोपारकर, रियाज़ भाई भंगारवाले, मोहम्मद मोइज़, अनस चाऊस, अबूद चाऊस, साईनाथ चिननादोरे, अभय यादव, अब्दुल करीम बिल्डर, अतीक अहमद खान, फ़िरोज़ बागबान, शेख इब्राहिम, डॉ. हारून चाऊस, अमजद खान, कलीम खान, कृष्णा पडोळ, अब्दुल करीम, मुफस्सीर कुरेशी आदि उपस्थित रहे।

शिक्षा, सामाजिक सेवा और व्यापार क्षेत्र में सम्मान
महाराष्ट्र राज्य उर्दू अकादमी द्वारा सम्मानित प्रोफ़ेसर अब्दुल रहीम अरमान, दैनिक कामिल यकीन नांदेड़ के संपादक मोहम्मद सादिक, आयेशा बरकत अली, अज़हर फाज़िल, शरीफ़ खान पठान का सम्मान किया गया।
शैक्षणिक क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए शाह फैसल अहमद, मुख्याध्यापिका अख्तर जहां कुरेशी और साजिद रंगरेज़ को सम्मानित किया गया, जबकि व्यापार क्षेत्र में विनीत सहानी, मोहन इंगळे और नसीम चौधरी को भी सम्मान प्रदान किया गया।

संस्था के 24 वर्षों की उपलब्धियां
राहत सोशल ग्रुप जालना के संस्थापक एवं सरचिटणीस लियाकत अली खान यासिर जालनवी ने संस्था की 24 वर्षीय सामाजिक यात्रा का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। संस्था अब तक 1200 से अधिक युवाओं के विवाह करा चुकी है, 500 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर चुकी है और दसवीं, बारहवीं, मेडिकल व इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफल 5000 से अधिक विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दे चुकी है।

तिलावत, दुआ और नवविवाहितों को सौगातें
कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज़ सय्यद इसरार अहमद की तिलावत-ए-कुरआन और नात-ए-रसूल से हुई। कार्यक्रम का संचालन लियाकत अली खान यासिर जालना और फ़िरोज़ बागबान ने किया।
समापन काज़ी सय्यद अब्दुल वहीद की दुआ से हुआ, जिसके बाद नवविवाहित जोड़ों को संस्था की ओर से पलंग, बिस्तर, बर्तन और आवश्यक घरेलू वस्तुएं उपहारस्वरूप प्रदान की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button