Breaking NewsKannad

कन्नड के कणकावती नगर में अण्णाभाऊ साठे स्मारक परिसर में पावर ब्लॉक गट्ठू कार्य का भव्य उद्घाटन संपन्न

कन्नड/अशरफ़ अली 

कन्नड के कणकावती नगर स्थित साहित्यरत्न डॉ. लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे स्मारक परिसर में पंचायत समिति की दलित वस्ती सुधार योजना के तहत तैयार किए गए पावर ब्लॉक गट्ठू कार्य का भव्य उद्घाटन किया गया। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

उद्घाटन भाजपा नेता व उद्योजक मनोज केशवराव पवार और ग्राम सरपंच किशोर भाऊ वाळुंजे द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में कमलबाई घाडगे, सांभाळकर सर, बाळू लोखंडे, नामदेव लोखंडे तथा लहुजी सेना तालुका अध्यक्ष रवीभाऊ भालेराव उपस्थित थे।

भाजपा के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें युवा मोर्चा तालुका अध्यक्ष पवन ठाकूर, भाजपा अल्पसंख्याक उपजिल्हाध्यक्ष इमरान भाई शेख, कपिल लालवानी, सचिन लोखंडे, अमोलभाऊ सोनवणे, राहुल इंगळे, अजय सोनवणे, प्रशांत लोखंडे, सचिन मरसाळे, शुभम मरसाळे, विकी मावस, कैलास निकम, योगेश लोखंडे, साई उमाप, बबलू लोखंडे और अशोक लोखंडे शामिल थे।

गांव के नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मान्यवरों ने इस विकास कार्य की सराहना करते हुए गांव के भविष्य के विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button