धाड में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 34 वाहनों पर जुर्माना

बुलढाना/जिला प्रतिनिधि: आबिद लाला
आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 4.00 बजे पुलिस स्टेशन धाड के थानेदार सहायक पुलिस निरीक्षक श्री प्रताप भोस के मार्गदर्शन में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, धाड में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान ट्रिपल सीट सवारी करने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस मोटरसाइकिल चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाया गया।
इस विशेष अभियान के दौरान एक से डेढ़ घंटे की अवधि में कुल 34 दोपहिया वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 27 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
इस अभियान में शामिल पुलिस पथक में सहायक पुलिस निरीक्षक प्रताप भोस (थानेदार, पुलिस स्टेशन धाड), सहायक फौजदार प्रभाकर लोखंडे, पुलिस हेड कांस्टेबल रविंद्र बऱ्हाटे, पुलिस हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण चव्हाण, नायक पुलिस कांस्टेबल युवराज मुळे, पुलिस कांस्टेबल देवेंद्र मुळे, कुमोद जाधव, सतीश जाधव, भास्कर जाधव, अनिल ताम्हणे, राजू माळी तथा महिला अंमलदार वैशाली कोरडे का समावेश रहा।
