पैठण में अतिक्रमण हटाव अभियान के दौरान तनाव, प्रशासन ने शांत किया नागरिकों का गुस्सा

पैठण/सबदर कुरैशी
पैठण के पाठबंधारे विभाग द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाव अभियान के दौरान सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को सुबह उत्तर जायकवाड़ी के बाजार तले में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाते समय कुछ अतिक्रमणधारकों ने अचानक तूफान और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे माहौल गर्म हो गया। सुदैव से इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
पुलिस प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए अतिक्रमणधारक गुस्साए हुए लोगों को समझाया और स्थिति को नियंत्रण में किया। इस दौरान महसूल विभाग के नायब तहसीलदार राहुल बनसोडे और एमआईडीसी पुलिस थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक ईश्वर जगंदाळे ने अतिक्रमणधारक महिला नागरिकों को समझाया कि सरकारी कार्य में बाधा न डालें और शांति बनाए रखें।
बताया गया है कि कुछ अतिक्रमणधारकों ने अभियान को रोकने के लिए राहुल नगर परिसर में धरना शुरू कर दिया। इसके बावजूद अधिकारियों ने कानून और नियम के अनुसार अतिक्रमण हटाव अभियान जारी रखने का निर्णय लिया। पाठबंधारे विभाग के सूत्रों ने पुष्टि की है कि अभियान कानूनी कार्रवाई के तहत जारी रहेगा और अतिक्रमण समाप्त कराकर सरकारी जमीन सुरक्षित की जाएगी।
