Breaking NewsBuldhana

बनमेरू महाविद्यालय में राष्ट्रसंत गाडगे बाबा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

लोणार/फिरदोस खान पठान

दिनांक 20/12/2025 को बनमेरू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वच्छता के पुजारी, महान समाज सुधारक और राष्ट्रसंत गाडगे बाबा की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रकाश क. बनमेरू, संस्था के सचिव डॉ. संतोष क. बनमेरू तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मिलिंद विठ्ठल गायकवाड ने राष्ट्रसंत गाडगे बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अभिवादन किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रसंत गाडगे बाबा के जीवन और कार्यों पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ. मिलिंद विठ्ठल गायकवाड ने प्रस्तुत की।

इस दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उमेर अफजल खान, फरहान शेख और शेख इलियास ने राष्ट्रसंत गाडगे बाबा के समय की परिस्थितियों, वर्तमान संदर्भ तथा उनके सामाजिक कार्यों पर अपने विचार रखे।

संस्था के सचिव डॉ. संतोष क. बनमेरू और प्राचार्य डॉ. प्रकाश क. बनमेरू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक आदर्श विद्यार्थी में अनुशासन, कर्तव्यबोध और सामाजिक जिम्मेदारी का होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रसंत गाडगे बाबा के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button