Breaking NewsKannadPolitics

कन्नड नगर पालिका वार्ड क्रमांक 9 से भारी मतों से निर्वाचित अयाज मकबूल शाह का सम्मान

कन्नड/अशरफ़ अली 

कन्नड नगर पालिका चुनाव में वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अयाज मकबूल शाह उर्फ अयाज सर ने 1998 मतों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की। इस अवसर पर खासदार टाइम्स के कन्नड तालुका प्रतिनिधि अशरफ़ अली की ओर से विजयी उम्मीदवार अयाज मकबूल शाह का सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान अयाज मकबूल शाह को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनकी जीत पर बधाई दी गई और क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त करने की अपील की गई। अशरफ़ अली ने कहा कि अयाज मकबूल शाह की यह जीत जनता के विश्वास और उनके निरंतर सामाजिक कार्यों का परिणाम है।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित नगरसेवक वार्ड के विकास, बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। अयाज मकबूल शाह ने भी जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button