चिकलठाण पंचायत समिति चुनाव: शिवसेना की संभावित उम्मीदवार सौ. प्रतिभा रविंद्र जाधव के नाम पर बनी सहमति

कन्नड़/अशरफ़ अली
चिकलठाण पंचायत समिति गण से शिवसेना की ओर से सौ. प्रतिभा रविंद्र जाधव को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग तेज हो गई है। गण के शिवसेना पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने उनके नाम को प्राथमिकता देते हुए समर्थन व्यक्त किया है।
कुंजखेड़ा जिला परिषद गट और चिकलठाण पंचायत समिति गण चुनाव के मद्देनज़र आज चिकलठाण में कार्यसम्राट विधायक आदरणीय सौ. संजना ताई जाधव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शिवसेना और युवासेना के तालुका प्रमुख, उप-तालुका प्रमुख, विभाग प्रमुख, उपविभाग प्रमुख, शाखा प्रमुख, उपशाखा प्रमुख सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक के दौरान विधायक संजना ताई जाधव ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया। साथ ही सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और आने वाले जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव में शिवसेना की अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए पूरे जोश के साथ काम करने का आश्वासन दिया।
चिकलठाण पंचायत समिति गण के सभी गांवों से सौ. प्रतिभा रविंद्र जाधव के नाम को व्यापक समर्थन मिल रहा है। रविंद्र जाधव की सक्रियता और काम करने की लगन को देखते हुए गण के गांव-गांव में उनके नाम की चर्चा शुरू हो गई है। वे कई वर्षों से सामाजिक और सार्वजनिक कार्यों में सक्रिय हैं और आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर लगातार प्रयास करते रहे हैं।
ग्राम विकास, जलापूर्ति, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर पंचायत समिति के माध्यम से प्रभावी कार्य करने का उनका संकल्प है। रविंद्र जाधव पिछले 10 वर्षों से शिवसेना में सक्रिय हैं और वर्तमान में युवासेना के तालुका प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। वे चिकलठाण सर्कल के हर गांव का नियमित दौरा कर रहे हैं, जिससे आम जनता के बीच उनकी पहचान मजबूत हुई है।
युवासेना के माध्यम से उन्होंने युवाओं की कई समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए हैं, वहीं किसानों के मुद्दों पर भी वे लगातार काम कर रहे हैं। इसी कारण युवाओं और किसानों के बीच भी रविंद्र जाधव का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। इन सभी कारणों से चिकलठाण गण से पंचायत समिति की शिवसेना उम्मीदवार के रूप में सौ. प्रतिभा रविंद्र जाधव का नाम लगभग तय माना जा रहा है।
सौ. प्रतिभा रविंद्र जाधव के समर्थन में पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने यह विश्वास व्यक्त किया कि यदि एक युवा, सक्षम और जनता से सीधे जुड़ा हुआ उम्मीदवार पंचायत समिति में पहुंचता है, तो क्षेत्र के विकास को निश्चित रूप से गति मिलेगी।
