Breaking NewsCrime NewsJalna

जालना शहर के कैकाड़ी मोहल्ला परिसर में अवैध देशी शराब की हाथभट्टी पर कदीम जालना पुलिस की छापेमारी; ₹6,39,200/- का मुद्देमाल जब्त

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण आगामी महानगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध धंधों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें जड़ से समाप्त करने के निर्देश माननीय पुलिस अधीक्षक, जालना द्वारा दिए गए हैं।

उक्त आदेशों के अनुसार कदीम जालना पुलिस थाना द्वारा विशेष अभियान चलाकर छापा दल का गठन किया गया था तथा डीबी व बीट अमलदारों एवं उनके स्टाफ को अवैध धंधों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में दिनांक 29.12.2025 को प्रातः लगभग 09:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कैकाड़ी मोहल्ला परिसर में एक महिला व पुरुष, जो देशी शराब के सराईत अपराधी हैं, गुड़ व नवसागर में रासायनिक मिश्रण सड़ाकर हाथभट्टी के माध्यम से अवैध देशी शराब तैयार कर रहे हैं। यह सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराई गई।

तत्पश्चात पुलिस थाने के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दो विशेष टीमें गठित कर लगभग 10:25 बजे कैकाड़ी मोहल्ला, जुना जालना क्षेत्र में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 16 स्थानों पर चालू हाथभट्टियां पाई गईं।

मौके पर मौजूद आरोपियों को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई में, 210 लीटर देशी हाथभट्टी शराब,
2,200 लीटर रसायन (सड़वा), 6,100 लीटर गुड़ मिश्रित सड़वा (हौद में)
इस प्रकार कुल 8,510 लीटर अवैध सामग्री जब्त की गई। सभी 16 हाथभट्टियों को मौके पर ही तोड़कर नष्ट किया गया।

बीट जमादार की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध कुल 03 अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹6,39,200/- मूल्य का मुद्देमाल जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई मा. श्री अजय कुमार बसंल, पुलिस अधीक्षक जालना, मा .श्री आयुष नोपानी, अपर पुलिस अधीक्षक जालना तथा मा. श्री अनंत कुलकर्णी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी जालना के मार्गदर्शन में की गई।

इस कार्रवाई को
श्री जे. बी. शेवाळे (पुलिस निरीक्षक, कदीम जालना पुलिस थाना),
पोहेकॉ कैलास जायभाये,
पोहेकॉ रामलाल कांगणे,
पोहेकॉ खलील बेग,
मपोहेकॉ प्रतिभा पंढुरे,
मपोहेकॉ शुभदा पाईकराव,
पोना किरण चेके,
पोकॉ मुकेश झेंडे,
पोकॉ कृष्णा चव्हाण,
चापोहेकॉ अशोक खरात
(सभी कदीम जालना पुलिस थाना में नियुक्त)
द्वारा अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button