Breaking NewsCrime NewsJalna

जालना में देशी पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की निर्मम हत्या से दहशत

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। नूतन वसाहत क्षेत्र के जिला अस्पताल रोड पर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने देशी पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की मौके पर ही हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और शहर में दहशत का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान चरण रायमल (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल रोड पर स्थित एक होटल के सामने अचानक हुई फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कदीम जालना पुलिस थाना के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

फिलहाल हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button