Breaking NewsJalna

जालना शहर में एक साथ 16 प्रभागों में स्वच्छता अभियान, प्रभाग क्रमांक 8 में हुआ भव्य आयोजन

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर महानगरपालिका तथा शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और नवनिर्वाचित सभी नगरसेवकों के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक जालना शहर के कुल 16 प्रभागों में एक साथ स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस व्यापक स्वच्छता अभियान की शुरुआत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर की गई। अभियान के लिए मुंढे चौक, कन्हैयानगर चौराहा, प्रीतिसुधा नगर चौक, वाल्मीकि चौक, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, गोल मस्जिद परिसर, जवाहरबाग चौक, पानीवेस, रेलवे स्टेशन रोड, मिलन चौक, दु:खी नगर, इंद्रायणी होटल परिसर, मुक्तेश्वर तालाब, घाटी रोड, भीमराज प्रवेश द्वार एवं सय्यद नगर जैसे स्थानों का चयन किया गया।

इसी क्रम में गोल मस्जिद कद्राबाद प्रभाग क्रमांक 8 से भी आज स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व माजी विधायक कैलाश सेठ गोरियंटाल, नगरसेवक रमेश गौरक्षक ,दुर्गेश काठोठीवाले, नगरसेविका श्रीमती पूजा दिनेश भगत की प्रमुख उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान कादराबाद स्वच्छता निरीक्षक लोकांडे तथा उनके समस्त स्वच्छता कर्मचारी भी उपस्थित रहे और सक्रिय रूप से श्रमदान किया।

अभियान के अंतर्गत सड़कों, नालियों, चौकों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने प्रभागों में नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखें और जालना शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करें।

शहरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया, जिससे यह अभियान जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button