Breaking NewsJalna

प्रभाग 8 नगरसेवक दुर्गेश काठोठीवाले व सौ. पूजा दिनेश भगत की पहल से संग्राम नगर में 7–8 साल बाद जलापूर्ति शुरू

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 8 अंतर्गत आने वाले संग्राम नगर क्षेत्र में पिछले 7 से 8 वर्षों से पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई थी। कई बार शिकायतें करने के बावजूद यहां के नागरिकों को नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी। हाल ही में हुई महानगरपालिका चुनाव प्रचार के दौरान जब नागरिकों ने अपनी समस्या सामने रखी, तब शिवसेना के नगरसेवक दुर्गेश काठोठीवाले और सौ. पूजा दिनेश भगत ने आश्वासन दिया था कि यदि उन्हें चुना गया तो पानी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

चुनाव के बाद अपने वादे को निभाते हुए नगरसेवक दुर्गेश काठोठीवाले और सौ. पूजा दिनेश भगत ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर महानगरपालिका कर्मचारियों से जलापूर्ति से संबंधित कार्य करवाया। आवश्यक मरम्मत व तकनीकी कार्य पूरे होने के बाद संग्राम नगर में जलापूर्ति शुरू की गई।

कई वर्षों से पानी की समस्या से परेशान नागरिकों को इससे बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र के नागरिकों ने नगरसेवकों के कार्य की सराहना की है और लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। नागरिकों का कहना है कि लंबे समय बाद उनकी मूलभूत समस्या का समाधान हुआ है।

इस अवसर पर सुनील नंद, विक्की विजयसेनानी, राहुल भगत, अर्जुन फत्तेलष्करीये, लोकेश भगत, राहुल पोतराजे, तुलजेश जटावाले, सुरेश भुरेवाल, युवराज राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे। प्रभाग 8 के संग्राम नगर में जलापूर्ति शुरू होने से क्षेत्र में संतोष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button