इंदिरा गांधी उर्दू हाईस्कूल व कनिष्ठ महाविद्यालय, लोणार में पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

लोणार | प्रतिनिधि: फिरदोस खान पठाण
दिनांक: 31 जनवरी 2026
लोणार स्थित इंदिरा गांधी उर्दू हाईस्कूल व कनिष्ठ महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक स्नेहसंमेलन के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार सेठ ने की, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में सहसचिव अब्दुल कादर सेठ उपस्थित रहे। मंच पर विद्यालय के प्राचार्य शेख तौफिक अब्दुल रज्जाक भी मौजूद थे।
समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही “गरजाधारित विद्यार्थियों का शिक्षण” विषय पर राज्यस्तरीय प्रशिक्षण लेकर प्रावीण्य प्राप्त करने वाले नईम खान को संस्था की ओर से शाल, पुष्पगुच्छ और प्रमाणपत्र प्रदान कर विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अब्दुल खालिक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्राचार्य शेख तौफिक ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया। समारोह में विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
