कन्नड शहर शाखा ने जनवरी माह में 102 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य किया पूरा

कन्नड/अशरफ़ अली
कन्नड शहर शाखा ने जनवरी माह में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 102 प्रतिशत वसूली पूर्ण की है। यह सफलता शाखा के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनमित्र सहयोगियों के सामूहिक और अथक प्रयासों का परिणाम है।
इस उपलब्धि के लिए शहर शाखा अभियंता राठोड साहेब, कन्नड उपविभाग के वसूली अधिकारी शिंदे साहेब, सभी के प्रिय लाइनमैन श्री शिरसाट साहेब, जनमित्र सहयोगी, बाह्य स्रोत कर्मचारी तथा बिना किसी अतिरिक्त मोबदले के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
इसके साथ ही उपविभाग के सभी बिलिंग कर्मचारियों और सभी के चहेते, अनुभवी बंटी वायरमैन की मेहनत और समर्पण को भी सराहा गया। जनमित्र सहकारी ने सभी सहयोगियों को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल से बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने आशा जताई कि इसी प्रकार का अमूल्य सहयोग आगे भी कन्नड शहर शाखा को मिलता रहेगा, जिससे भविष्य में भी शाखा नई ऊँचाइयों को छू सकेगी।
