Breaking NewsCrime NewsMaharashtra
नांदेड : चुनाव में तीसरी संतान बाधा न बने, इसलिए सगी बेटी की हत्या

नांदेड/प्रतिनिधि
नांदेड जिले के मुखेड तालुका अंतर्गत केरूर गांव में एक दिल दहला देने वाली और अत्यंत क्रूर घटना सामने आई है। सत्ता की लालसा में एक जन्मदाता पिता ने अपनी ही सात वर्षीय मासूम बेटी की हत्या कर दी। आरोपी का नाम पांडुरंग कोंडामंगले बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगामी ग्रामपंचायत चुनाव में तीसरी संतान होने के कारण अयोग्यता न लगे, इसी डर से आरोपी ने यह अमानवीय कृत्य किया। चर्चा है कि आरोपी अपनी बेटी प्राची को तेलंगाना ले गया और वहां उसे एक नहर में फेंक दिया।
मुखेड तालुका और आसपास के इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश और शोक का माहौल है। तीसरी संतान चुनाव में बाधा न बने, इसी उद्देश्य से की गई इस हत्या की चर्चा पूरे परिसर में हो रही है। यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है और मानवता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।