AurangabadBreaking NewsCMBC PlatformKhan Aejaz Ahemad

पहले तय हो अफसरों की जिम्मेदारी, फिर चले बुलडोज़र; अतिक्रमण पर किसका संरक्षण? प्रशासन पर सीधा आरोप – खान एजाज़ अहमद

औरंगाबाद/प्रतिनिधि 

शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर चल रही कार्रवाइयों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और CMBC प्लेटफॉर्म के संस्थापक खान एजाज़ अहमद ने प्रशासन और नगरसेवकों पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बिना जवाबदेही तय किए बुलडोज़र चलाना इंसाफ नहीं, बल्कि सिर्फ दिखावा है।

खान एजाज़ अहमद ने कहा कि अवैध इमारतें अचानक नहीं उग आतीं। जब तक जिम्मेदार अधिकारी, इंजीनियर और वार्ड ऑफिसर की अनदेखी या मिलीभगत न हो, तब तक एक भी गैरकानूनी निर्माण खड़ा नहीं हो सकता। ऐसे में कार्रवाई से पहले यह तय होना चाहिए कि यह सब हुआ कैसे और किसकी लापरवाही से हुआ।

उन्होंने मांग की कि नगरसेवक पहले जिम्मेदार अधिकारियों से हिसाब लें, दोषी अफसरों पर सख्त कार्रवाई हो और तभी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़े। उनका कहना था कि कानून का डर पहले ताकतवर लोगों और जिम्मेदार अफसरों को महसूस होना चाहिए, तभी आम जनता को न्याय मिलेगा।

खान एजाज़ अहमद ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केवल इमारतें तोड़ी जाएंगी और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तो शहर नहीं सुधरेगा, सिर्फ सुर्खियां बनेंगी।

अब सवाल यही है कि क्या प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस चुनौती को स्वीकार करेंगे या फिर बुलडोज़र की कार्रवाई महज औपचारिकता बनकर रह जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button