Breaking NewsBuldhana

लोणार: सकल मातंग समाज का तहसील कार्यालय पर विशाल मोर्चा

लोणार/फिरदोस खान पठाण

दिनांक 02 फरवरी 2026, सोमवार को लोणार में सकल मातंग समाज की ओर से तहसील कार्यालय पर भव्य मोर्चा निकाला गया। समाज पर हो रहे सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षणिक अन्याय-अत्याचार के विरोध में यह मोर्चा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महाराष्ट्र को छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और लोकशाहीर डॉ. अण्णाभाऊ साठे जैसे महापुरुषों की प्रगतिशील भूमि माना जाता है, लेकिन बीते कुछ दिनों से मातंग समाज पर विभिन्न स्तरों पर जानबूझकर अन्याय किया जा रहा है। इसी के विरोध में सकल मातंग समाज लोणार तालुका की ओर से यह मोर्चा निकाला गया। मोर्चे के दौरान लोणार के माननीय तहसीलदार के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—

  1. मातंग समाज पर हो रहे अन्याय-अत्याचार का निषेध किया जाए।
  2. अनुसूचित जाति के लिए एकत्रित 13% आरक्षण के संबंध में 1 अगस्त 2024 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार न्यायमूर्ति अनंत बदर समिति की रिपोर्ट तत्काल स्वीकार कर अनुसूचित जाति आरक्षण का उपवर्गीकरण लागू किया जाए।
  3. महाराष्ट्र में मातंग समाज पर बढ़ते अत्याचारों पर रोक लगाने के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार प्रतिबंधक कानून के तहत दर्ज मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
  4. क्रांतीवीर लहुजी वस्ताद सालवे अध्ययन आयोग की सिफारिशों को तुरंत लागू किया जाए।
  5. साहित्यरत्न लोकशाहीर डॉ. अण्णाभाऊ साठे को भारत रत्न पुरस्कार दिया जाए।
  6. साहित्यरत्न डॉ. अण्णाभाऊ साठे विकास महामंडल को 1000 करोड़ रुपये की भाग-पूंजी उपलब्ध कर महामंडल तत्काल शुरू किया जाए।
  7. लोणार तालुका स्थित कमळजा माता मंदिर (सरोवर) में भरे पानी को निकालने के लिए त्वरित उपाय किए जाएं।
  8. लातूर जिले के जवाहर विद्यालय में अध्ययनरत मातंग समाज की 12 वर्षीय छात्रा कु. स्व. आनुष्का किरण पाटोले की संदिग्ध मृत्यु की एसआईटी व सीआईडी जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
  9. गायरान व अतिक्रमित भूमि धारकों को भाड़े-पट्टे देकर उक्त भूमि उनके नाम पर की जाए।
  10. मालेगांव तालुका के खाखुडर्डी गांव में मातंग युवक दीपक पानपाटील पर हुए अमानवीय अत्याचार प्रकरण की गहन जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
  11. 1 अगस्त को लोकशाहीर साहित्यरत्न डॉ. अण्णाभाऊ साठे की जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए।

यह मोर्चा सकल मातंग समाज, लोणार तालुका की ओर से आयोजित किया गया। आभार प्रदर्शन साहेबरावजी पाटोले ने किया। मोर्चे में लोणार तालुका के हजारों समाज बांधव व भगिनी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं लोणार के नगराध्यक्ष माननीय भूषण मापारी, जिला सरचिटणीस राजेश मापारी सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक पदाधिकारियों ने मोर्चे को जाहीर समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button