AurangabadBreaking News
औरंगाबाद: 200 फीट गहरी खाई में गिरने से कमलगिरी महाराज का निधन

औरंगाबाद/प्रतिनिधि
औरंगाबाद जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। आयुर्वेदिक वनस्पतियों की खोज के लिए गुरुवार सुबह मुडखेर डोंगर पर गए श्री कमलगिरी मठ देवस्थान विश्वस्त मंडल के सदस्य राजू बाबूराव राजगुरु उर्फ कमलगिरी महाराज (उम्र 58) का पैर फिसलने से वे करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र होने के कारण बचाव कार्य और उपचार में देरी हुई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में खाई में गिरने से कमलगिरी महाराज ने वहीं प्राण त्याग दिए।
इस दुखद घटना से परिसर और श्रद्धालुओं में शोक की लहर फैल गई है।
