BiharBreaking NewsCrime News

मुजफ्फरपुर में 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी रोहित गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और जानलेवा हमले की रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण
– पीड़ित बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी रोहित नामक शख्स (मछली बेचने वाला) वहां पहुंचा।
– आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया।
– वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी जान लेने के इरादे से तेजधार हथियार से गले, पेट और सीने पर वार किए।
– बच्ची को खून से लथपथ छोड़कर आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
– बच्ची को पोखर के किनारे पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने उसकी मां को सूचना दी।
– मां ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को बताया।
– पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर रोहित को पकड़ा।

अब मामले की जाँच चल रही है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button