Breaking NewsJalna

जालना मामा चौक पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4–5 ब्रास रेत से भरा हाइवा जब्त, चालक हिरासत में

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर के मामा चौक परिसर में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाइवा वाहन को पकड़ा है। मंगलवार 10 तारीख की सुबह करीब 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई रात के समय चलाए गए ‘ऑल आउट’ ऑपरेशन के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी आनंद कुलकर्णी और स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव के मार्गदर्शन में जालना पुलिस ने मामा चौक पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान रेत से भरा एक हाइवा संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया।

पुलिस द्वारा रोके जाने पर हाइवा चालक से रेत की रॉयल्टी के दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। गहन पूछताछ के बाद चालक ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने तत्क्षण हाइवा चालक को हिरासत में लेते हुए वाहन को रेत सहित जब्त कर लिया। जब्त हाइवा में लगभग 4 से 5 ब्रास रेत भरी होने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में सदर बाजार पुलिस थाने में चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस द्वारा आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button