हवस की सनक: 19 साल की युवती ने नाबालिग लड़के को बनाया हवस का शिकार, ब्लैकमेल कर बार-बार किया रेप!

मुंबई/प्रतिनिधि
मायानगरी मुंबई के पूर्वी उपनगर से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक 19 वर्षीय युवती पर एक नाबालिग लड़के के साथ यौन उत्पीड़न करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में POCSO (पोक्सो) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अकेलेपन का फायदा उठाकर बिछाया जाल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक सिलसिला 23 अगस्त 2024 को शुरू हुआ। आरोपी युवती ने पीड़ित नाबालिग लड़के को यह कहकर अपने घर बुलाया कि वह घर पर अकेली है। शुरुआत में उसने लड़के को अपनी बातों में फंसाने की कोशिश की, लेकिन जब लड़के ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया, तो आरोपी युवती ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल
पहली घटना के बाद मासूम लड़का सहम गया था, लेकिन युवती की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। आरोप है कि उसने पहली मुलाकात का हवाला देते हुए लड़के को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। बदनामी के डर से लड़का उसकी गिरफ्त में फंसता चला गया और युवती ने उसे ब्लैकमेल करते हुए कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया।
जब हद से गुजर गई प्रताड़ना…
पीड़ित लड़के ने जब युवती से पीछा छुड़ाने और उसे नजरअंदाज करने की कोशिश की, तो आरोपी युवती ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और फिर से जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किए। आखिरकार, प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग ने पुलिस थाने का दरवाजा खटखटाया और अपनी आपबीती सुनाई।
लड़के की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी युवती के खिलाफ पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
बढ़ते अपराध, गहराती चिंता
पिछले कुछ वर्षों में नाबालिगों के साथ यौन अपराधों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि ज्यादातर मामलों में आरोपी पीड़ित के पहचान वाले ही निकलते हैं। इस ताजा घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
