AurangabadBreaking NewsKannadPolitics

रमजान माह में लोडशेडिंग बंद करने और रात्री प्रतिबंध में ढील की मांग, नगराध्यक्ष शेख फरीन बेगम ने प्रशासन को सौंपे निवेदन

कन्नड़/अशरफ़ अली 

रमजान महीने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की नगराध्यक्ष शेख फरीन बेगम अब्दुल जावेद ने प्रशासन को दो अलग-अलग निवेदन सौंपकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

पहले निवेदन में महावितरण कंपनी (शहर) के सहायक अभियंता को संबोधित करते हुए रमजान माह के दौरान लोडशेडिंग पूर्णतः बंद रखने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है। निवेदन में कहा गया है कि रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समाज के लोग शाम को रोजा खोलने, रात में तरावीह की नमाज और सुबह सहरी के लिए धार्मिक गतिविधियां करते हैं। ऐसे में रात के समय सुचारू और लगातार बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे रमजान माह को ध्यान में रखते हुए पूरी रात बिना कटौती के बिजली देने की अपील की गई है।

दूसरे निवेदन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी, कन्नड़ को संबोधित करते हुए रमजान माह में रात्री समय लगाए गए व्यावसायिक प्रतिबंधों में ढील देने और आवश्यक पुलिस बंदोबस्त की मांग की गई है। निवेदन में उल्लेख किया गया है कि रमजान के दौरान देर रात तक नमाज और अन्य धार्मिक गतिविधियां चलती हैं, जिससे नागरिकों की आवाजाही बढ़ती है। इसलिए सिद्दीकी चौक और आसपास के क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग और पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की जाए, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नगराध्यक्ष शेख फरीन बेगम ने प्रशासन से रमजान माह के दौरान धार्मिक स्वतंत्रता और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button