पुणे: इंस्टाग्राम मैसेज को लेकर विवाद, पत्थर पर पटककर युवक की हत्या – पांच घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पुणे जिले के इंदापूर तालुका के अथुर्णे गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। महज इंस्टाग्राम पर भेजे गए एक मैसेज को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय आकाश मुशा चौगुले के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आकाश ने अपने रिश्तेदार राजेश पवार से इंस्टाग्राम पर भेजे गए एक मैसेज को लेकर सवाल पूछा था। इसी बात से नाराज़ होकर तात्या पवार नामक आरोपी ने आकाश का गला दबा दिया और फिर उसे पत्थर पर पटककर उसकी जान ले ली।
घायल आकाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इंदापूर तालुका में तनाव का माहौल है।
घटना के बाद आरोपी राजेश पवार जंगल में छिप गया था, लेकिन वालचंदनगर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज पांच घंटे में उसे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया है।
