भोकरदन में निराधार लाभार्थियों का मेळावा, वेतन मंजूरी आदेश वितरित

भोकरदन/करीम लाला
भोकरदन में संजय गांधी निराधार योजना के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के पात्र लाभार्थियों का मेळावा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत राज समिति के अध्यक्ष तथा विधायक संतोष भाऊ दानवे की उपस्थिति में लाभार्थियों को वेतन मंजूरी के आदेश वितरित किए गए।

इस अवसर पर विधायक संतोष भाऊ दानवे ने संजय गांधी निराधार योजना के अंतर्गत आने वाली विधवा माताओं और दिव्यांग लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों का जीवन संघर्ष केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जीवंत वास्तविकता है। लाभार्थियों की आंखों में विश्वास, अपेक्षा और पीड़ा स्पष्ट दिखाई दे रही थी। वेतन मंजूरी आदेश सौंपते समय उनका मन भावुक हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आगामी आठ दिनों के भीतर सभी पात्र लाभार्थियों की e-KYC प्रक्रिया पूर्ण कर शासन की राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाए।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य गणेशबापू फुके, डॉ. चंद्रकांत साबळे, नगरसेवक मुकेश चिने, राजूर मंडल अध्यक्ष गजानन नागवे, भोकरदन मंडल अध्यक्ष रणवीर देशमुख, नगरसेवक दीपक मोरे, नगरसेवक सुमित थारेवाल, नगरसेवक रमेश बिरसोणे, नगरसेवक राजु सहाने, तहसीलदार ज्ञानेश्वर काकडे, मुख्याधिकारी गजानन तायडे सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।