AurangabadBreaking News

औरंगाबाद: सफाई कर्मचारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत, एक घायल

औरंगाबाद/प्रतिनिधि 

औरंगाबाद में एक दर्दनाक हादसे में महानगरपालिका के सफाई कर्मचारी की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान अमोल दिनकर जाधव (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमोल जाधव मंदिर के पास लगे अवैध होर्डिंग को हटाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे के फ्रेम का संपर्क हाईटेंशन बिजली तार से हो गया, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा।

करंट लगते ही अमोल जाधव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके सहकर्मी रवि रिडलन (उम्र 38 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए। घायल कर्मचारी का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हादसे ने एक बार फिर अवैध होर्डिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की आगे की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button