Breaking NewsVidharbh
मेळघाट में पिकअप 50 फुट गहरी खाई में गिरी, 5 मजदूरों की मौत, कई घायल

अमरावती/प्रतिनिधि
अमरावती जिले के मेळघाट क्षेत्र के राणीगांव घाट में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मजदूरों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में 20 से अधिक मजदूर सवार थे। घाट मार्ग पर अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।